डेढ़ साल पहले हुई शादी, विवाद बढ़ा तो युवक ने उठाया खौफनाक कदम, वीडियो ने मचाई सनसनी

Edited By Kalash,Updated: 28 Sep, 2026 02:43 PM

bathinda man allegations

शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चलता रहता था। हनीफ खान के अनुसार इस मामले में पंचायत स्तर पर समझौता भी हुआ था, इसके बावजूद विवाद खत्म नहीं हुआ।

मौड़ मंडी (प्रवीण): शहर में महक पैलेस के पास रहने वाले व्यक्ति ने पत्नी, ससुरालियों व मौड़ थाने एक पुलिस कर्मी से परेशान होकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली, जिसकी पहचान फिरोज खान के रूप में हुई, जिसने मरने से पहले वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने अपनी परेशानी और कुछ लोगों पर धमकाने के आरोप लगाए। मृतक की मां प्रवीण कौर ने बताया कि बेटा पत्नी सोनिया रानी से परेशान था, जो उससे मारपीट करती थी व गली-मोहल्ले में उसे गालियां देती थी। उसकी मौड़ थाने के एक पुलिस कर्मी से मिलीभगत थी, जिससे जरिए फिरोज को धमकाया जाता था।

मृतक के भाई हनीफ खान निवासी मौड़ खुर्द ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले फिरोज की शादी सोनिया रानी पुत्री जसवीर सिंह निवासी चकेरिया, जिला मानसा से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चलता रहता था। हनीफ खान के अनुसार इस मामले में पंचायत स्तर पर समझौता भी हुआ था, इसके बावजूद विवाद खत्म नहीं हुआ। परिवार का आरोप है कि सोनिया रानी द्वारा फिरोज से पैसे की मांग भी की जाती थी तथा उसे एक पुलिस कर्मचारी के माध्यम से कथित तौर पर डराया-धमकाया जाता था। परिवार के मुताबिक घटना से पहले भी सोनिया रानी ने फिरोज को फोन किया था, जिसके बाद वह काफी परेशान था।

परिवार के अनुसार फिरोज खान ने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर अपनी पत्नी सोनिया, ससुर जसवीर सिंह, सास पम्मी, साले तथा मौड़ थाना के एक पुलिस कर्मचारी पर उसे धमकाने के आरोप लगाए। वीडियो में उसने अपने परिवार के सदस्यों से माफी मांगते हुए अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताए जा रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर इस घटना के बाद किसान यूनियन एकता डकौदा के ब्लॉक प्रधान हेमराज, सचिव छिंदा खान, तेजा सिंह, दर्शन सिंह, कौर सिंह, इकाई प्रधान गुरजंट सिंह सहित कई लोग मौड़ थाना पहुंचे और पीड़ित परिवार के लिए इंसाफ की मांग की।

परिवार और किसान संगठन के नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन मौड़ थाना के संबंधित कर्मचारी को मामले से बाहर रखने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिला तो संगठनों के साथ मिलकर उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत करेंगे। वहीं, इस मामले को लेकर मौड़ थाने के एस.एच.ओ. तरुणदीप सिंह ने कहा कि मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयानों के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!