Ludhiana : निहंग सिंह के पहनावे वाले युवक ने किया यह कांड, घटना सी.सी.टी.वी. में कैद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Nov, 2024 12:00 AM

nihang singh committed theft in ludhiana

शहर में मोटरसाइकिल, स्कूटर और दुकानों की चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं, लेकिन फिर भी पुलिस प्रशासन इन घटनाओं को हमेशा नजरअंदाज कर देता है। एक चोरी की घटना बस स्टैंड के पास सामने आई, जहां दो युवक अपना-अपना मोटरसाइकिल खड़ा करके किसी काम के लिए गए थे।

लुधियाना (गणेश) : शहर में मोटरसाइकिल, स्कूटर और दुकानों की चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं, लेकिन फिर भी पुलिस प्रशासन इन घटनाओं को हमेशा नजरअंदाज कर देता है। एक चोरी की घटना बस स्टैंड के पास सामने आई, जहां दो युवक अपना-अपना मोटरसाइकिल खड़ा करके किसी काम के लिए गए थे। जब वे वापस आए, तो उनका मोटरसाइकिल चोरी हो चुका था। जब सीसीटीवी फुटेज देखे गए, तो वह भी हैरान रह गए क्योंकि सीसीटीवी में साफ-साफ नजर आ रहा था कि एक निहंग सिंह के पहनावे में युवक मोटरसाइकिल पर बैठा है और फिर उसे किक मार कर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो जाता है। पीड़ित युवकों ने कहा कि उन्होंने इस मामले में पुलिस चौकी बस स्टैंड में शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि कैसे निहंग सिंह के पहनावे में युवक ने उनका मोटरसाइकिल चोरी कर लिया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!