17 hours ago
18 hours ago
20 hours ago
1 day ago
2 days ago
3 days ago
4 days ago
5 days ago
6 days ago
7 days ago
Friday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
वरियाणा डम्प पर कूड़े के पहाड़ देखकर हैरान हुई एन.जी.टी. की टीम
Edited By Sunita sarangal,Updated: 04 Dec, 2019 12:28 PM
निगमाधिकारियों को डांटा, कहा-न चारदीवारी की और न ही ग्रीन बैल्ट बनाई
जालंधर(खुराना): पूर्व जस्टिस जसबीर सिंह पर आधारित एन.जी.टी. की टीम ने शहर के मेन डम्प वरियाणा का दौरा किया, जहां कूड़े के बड़े-बड़े पहाड़ों को देख कर एन.जी.टी. की टीम खुद हैरान रह गई। डम्प की व्यवस्थाओं को देखकर टीम के सदस्य काफी हैरान हुए और उन्होंने कहा कि निगम अपना सारा कूड़ा वहां फैंक तो रहा है परंतु उसे मैनेज करने का कोई प्रयास नहीं हो रहा, जोकि चिंता का विषय है।एन.जी.टी. की टीम के सदस्यों ने इस मामले में निगम कमिश्नर दीपर्व लाकड़ा से भी सवाल-जवाब किए और कहा कि पिछले एक साल दौरान उन्होंने भी इस मामले में कुछ नहीं किया। इस दौरान लाकड़ा ने वहां लगाए जाने वाले बायो माइनिंग प्लांट तथा अन्य योजनाओं के बारे में बताया। एन.जी.टी. की टीम ने वरियाणा डम्प के कूड़े में से निकलने वाले जहरीले पानी को पाइप के माध्यम से सीवर से जोड़े जाने पर भी हैरानी व्यक्त की और इस मामले में निगम को कड़े दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान टीम ने निगमाधिकारियों को डांट लगाकर कहा कि न चारदीवारी की और न ही ग्रीन बैल्ट बनाई। एन.जी.टी. की टीम का कहना था कि पर्यावरण की दृष्टि से डम्प स्थान के आस-पास चारदीवारी होनी चाहिए व नियमों के अनुसार वहां ग्रीन बैल्टें भी बनाई जानी चाहिएं, जबकि वरियाणा में ऐसा कोई प्रयास नहीं किया गया है। शीतल फाइबर्स व कैपिटोल अस्पताल से भरे पानी के सैम्पल सतलुज में फैलाए जा रहे प्रदूषण की जांच करने 2 दिन के जालंधर दौरे पर पहुंची नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा गठित की गई टीम ने मंगलवार को बस्ती पीरदाद में लगाए गए सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट के साथ-साथ शीतल फाइबर्स और कैपिटोल हॉस्पिटल से भी पानी के सैम्पल लिए हैं। पानी के यह सैम्पल लैब में टैस्टिंग के लिए भेजे जाएंगे। इस दौरान टीम ने फोकल प्वाइंट स्थित एच.आर. इंटरनैशनल में भी विजिट की लेकिन वहां से कोई सैम्पल नहीं लिया गया। सतलुज में फैलाए जा रहे प्रदूषण पर एक्शन में एन.जी.टी. रिटायर्ड जस्टिस जसबीर सिंह की अगुवाई वाली एन.जी.टी. की टीम के साथ मंगलवार को पर्यावरणविद् संत सीचेवाल, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड व नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। एन.जी.टी. की टीम मंगलवार को पूरे दिन की गई कार्रवाई का आधिकारिक ब्यौरा बुधवार दोपहर को प्रैस कॉन्फ्रैंस करके मीडिया को देगी। इस दौरान एन.जी.टी. की टीम ने सर्कट हाऊस में नगर निगम और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक करके अफसरों से प्रदूषण नियंत्रण के लिए अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी भी ली। हाईकोर्ट में सुनवाई 10 को इस बीच जालंधर की लैदर इंडस्ट्री को सील किए जाने के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चल रहे मामले की सुनवाई 10 दिसम्बर तक टल गई है। यह सुनवाई मंगलवार को होनी थी लेकिन मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश की उपलब्धता न होने के कारण मामले में अगली तारीख तय की गई है। जालंधर की लैदर इंडस्ट्री की सीलिंग के खिलाफ लैदर उद्योग से जुड़े उद्योगपतियों द्वारा यह याचिका दायर की गई थी। एन.जी.टी. कमेटी के चेयरमैन रिटा. जस्टिस जसबीर सिंह ने कहा कि 'हमने नगर निगम के एस.टी.पी. के साथ-साथ कई अन्य संस्थानों के सैम्पल लिए हैं। यदि जांच के दौरान ये सैम्पल फेल होते हैं तो कानून के मुताबिक कम्पन्सेशन की सिफारिश की जाएगी। एन.जी.टी. पहले भी कई बड़ी इंडस्ट्रीज पर नियमों के उल्लंघन प्रमाणित होने पर लाखों रुपए की कम्पन्सेशन लगा चुकी है। इस मामले में भी पारदर्शी तरीके से काम किया जाएगा'।
जालंधर के मशहूर BRGR SHURGER पर हैल्थ टीम की रेड! खबर पढ़ चौंक जाएंगे आप
कबाड़ की दुकान में भीषण आग लगने से सहमे लोग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
नेशनल हाईवे पर बेकाबू होकर पलटा बजरी से भरा ट्रक, मंजर देख सहमे लोग
Gold-Silver Update: शुक्रवार को सोना-चांदी के नए भाव जारी , देखें नए दाम
कार का टायर बदल रहे युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मंजर देख सन्न रह गए लोग
Transfer : पंजाब में 4 IAS व 30 PCS अधिकारियों के तबादले, देखें नामों की लिस्ट
Punjab पहुंचे पद्मश्री संत निरंजन दास जी, आदमपुर Airport पर हुआ भव्य स्वागत, देखें तस्वीरें
Vande Bharat Express का असर: रेलवे ने 13 ट्रेनों का बदला टाइम, यहां देखें नया Schedule
रॉड से युवक की हत्या! 17 दिन बाद तोड़ा दम... बेटे का शव देखकर फूट-फूटकर रोई मां
पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिल देख उड़े होश
USD $
26/06/2026 06:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है। लंबे समय से मन में चल रही किसी उलझन का समाधान मिल सकता है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। अगर कोई नया वाहन लेने का सोच रहे हैं, तो जीवनसाथी से सलाह कर सकते हैं।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कामकाज के चलते आज किसी वरिष्ठ से मुलाकात हो सकती है, जिसका फायदा बाद में हो सकता है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत देने वाला रहेगा। आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। घर के किसी बड़े सदस्य से महत्वपूर्ण...
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में सफलता मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपके नेतृत्व की...
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रगति का संकेत दे रहा है। कारोबार में कोई नई दिशा मिलने से उत्साह बढ़ेगा। संतान की उपलब्धि पर गर्व महसूस होगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुखद अनुभव लेकर आ सकता है। किसी रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार में आ रही परेशानियों से निजात पाने में दोस्त मदद कर सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांच बना...
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज बातचीत से खत्म हो सकती है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात ला सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मज़बूत रहेगी। परिवार के साथ किसी स्थान पर घूमने जा सकते हैं।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। साझेदारी का व्यापार करने वालों को सतर्क रहने की ज़रूरत है। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की...
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। घर में सुख-सुविधाओं से जुड़ी कोई नई वस्तु आ...
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes