छोटे भाई की हत्या कर माता-पिता के पास पहुंचा बड़ा बेटा, पूरा मामला कर देगा हैरान

Edited By Kalash,Updated: 21 Jan, 2026 01:36 PM

brother killed younger brother

नाभा ब्लॉक के जस्सोमाजरा में गत रात बड़े भाई द्वारा छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

नाभा (राहुल): नाभा ब्लॉक के जस्सोमाजरा में गत रात बड़े भाई द्वारा छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बड़ा भाई शराब पीने का आदी था और अक्सर लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। छोटा भाई मृतक संदीप कुमार उर्फ ​​दीपू अपने भाई के घर गया हुआ था चो भाई द्वारा किसी बात को लेकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। इस घटना के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है क्योंकि उनका छोटा बेटा संदीप कुमार ही उनका इकलौता सहारा था। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।

इस मौके पर मृतक संदीप कुमार की मां दर्शना देवी और पिता बलविंदर सिंह ने कहा कि उनका छोटा बेटा अपने बड़े भाई के घर गया था और वह उसका इंतजार कर रहे थे, तभी उनका बड़ा बेटा नंगे पैर दौड़ता हुआ आया कि किसी ने संदीप को मार दिया है और उन्हें इस बात का बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा था कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर कोई उसे कैसे मार सकता है। बाद में पता चला कि उनके बड़े बेटे ने ही उसे मारा है। वह शराब पीने का आदी था और लड़ाई-झगड़ा करता था।

इस मौके पर गांव जस्सोमाजरा के सरपंच ने कहा कि यह जो घटना हुई है, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह हत्या क्यों हुई है और किसने की है, इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। इस मौके पर भादसों थाने के SHO गुरनाम सिंह ने कहा कि यह घटना कल रात की है और हम माता-पिता के बयानों के आधार पर कार्रवाई कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!