फिरोजपुर Triple Murder Case के अब खुलेंगे राज, Wanted आरोपी चढ़े पुलिस हत्थे

Edited By Kalash,Updated: 29 Oct, 2024 12:04 PM

murder case accused arrest from up

पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में लखनऊ से 2 शूटरों को गिरफ्तार किया है।

पंजाब डेस्क : पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में लखनऊ से 2 शूटरों को गिरफ्तार किया है। पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी सांझा की है। 

डी.जी.पी. गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने बताया कि दोनों आरोपी पंजाब में सनसनीखेज हत्याओं के विभिन्न मामलों में वांछित थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विक्रमजीत उर्फ ​​विक्की तरनतारन में मार्च 2024 में हुए आम आदमी पार्टी के नेता गुरप्रीत उर्फ ​​गोपी महल हत्याकांड का आरोपी है। वहीं दूसरा आरोपी फिरोजपुर में सितंबर 2024 में हुए ट्रिपल मर्डर केस का मुख्य आरोपी है।   

उन्होंने आगे बताया कि दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक रिकार्ड है। उनके खिलाफ कई गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं। यह दोनों विदेशी गैंगस्टरों के निर्देश पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में संगठित अपराध नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!