जालंधर में बेखौफ चोरों का आतंक, सरेआम दिया घटना को अंजाम

Edited By Kalash,Updated: 27 Jun, 2024 12:42 PM

motorcycle theft from hospital parking

जालंधर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि चोर ने सरेआम एक निजी अस्पताल की पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी कर लिया।

जालंधर : जालंधर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि चोर ने सरेआम एक निजी अस्पताल की पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी कर लिया। इस संबंध में बस्ती गुजा निवासी नवीन लूथरा ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है और पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़ित ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती अपनी भाभी से मिलने गया था। इस दौरान जब वह उसका हालचाल पूछ कर वापस आया तो देखा कि  पार्किंग से उसका स्पलेंडर मोटरसाइकिल गायब था। इसके बाद आस-पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाले गए। सी.सी.टी.वी. में सामने आया कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर फरार हो जाता है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित ने गुहार लगाई है कि उसका मोटरसाइकिल जल्द ढूंढ कर उसे लौटाया जाए।           

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!