मां की घटिया हरकत: 2 साल की मासूम बच्ची को मंदिर में छोड़ा, वजह कर देगी हैरान

Edited By Tania pathak,Updated: 06 Dec, 2020 11:54 AM

mother s poor action 2 year old innocent girl left in the temple

थाना कोतवाली के इलाके में एक मां ने अपनी दो वर्षीय बच्ची को मंदिर में छोड़ दिया।

लुधियाना (तरुण): थाना कोतवाली के इलाके में एक मां ने अपनी दो वर्षीय बच्ची को मंदिर में छोड़ दिया। बच्ची को मंदिर छोड़ने का कारण पारिवारिक कलह  बताया जा रहा है। उक्त मां ने इसके चलते 2 साल की बच्ची को मंदिर में छोड़ दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर बच्ची बरमाद की।

थाना प्रमुख हरजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने से पहले ही मासूम बच्ची अशमिता के पिता और उसकी नानी थाने में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने आए। उनको सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को मंदिर की सीढ़ियों से उठा कर थाने ले आई।

जांच-पड़ताल में सामने आया कि घरेलू कलेश के कारण मां ने अश्मिता को माता रानी चौक स्थित मंदिर में छोड़ दिया। करीब 1 घंटे बाद मां ख़ुद बच्ची को ढूंढते हुए मंदिर और थाने पहुंची। पुलिस ने परिवार को चेतावनी देते हुए बच्ची के पिता के हवाले कर दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!