मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

Edited By Kalash,Updated: 02 Jul, 2026 04:12 PM

mother throws 3 kids canal last rites

रोपड़ नहर में तीन बच्चों सहित छलांग लगाने के मामले में बुधवार को बलोंगी श्मशान घाट का माहौल बेहद गमगीन रहा।

मोहाली (जस्सी): रोपड़ नहर में तीन बच्चों सहित छलांग लगाने के मामले में बुधवार को बलोंगी श्मशान घाट का माहौल बेहद गमगीन रहा। 6 साल की तन्वी और 4 साल के नितिन को दफनाते समय परिवार के आंसू नहीं रुक रहे थे। मासूम बच्चों के दादा-दादी ने भरे मन से अंतिम रस्में निभाई। इस दौरान बच्चों की मां शकुंतला उर्फ ​​सुमन भी पहुंची। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बच्चों का चेहरा नहीं देखने दिया। दादा बाबू राम ने आरोप लगाया कि उनकी बहू वहां भी बच्चों के बारे में बोलती रही कि उसने बच्चों का काम तमाम कर दिया है। दूसरी ओर सुमन ने दावा किया कि वह घरेलू परेशानियों से तंग थी और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।

मां ने सुनाई आपबीती, कहा- मारपीट के कारण टूट चुकी थी 

शकुंतला उर्फ ​​सुमन ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले लंबे समय से मारपीट और शोषण कर रहे थे। उसके मुताबिक रविवार को उसे पीटने के बाद बच्चों को उसे अलग कर दिया गया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। सुबह वह तीनों बच्चों के साथ घर से निकली और रोपड़ नहर में छलांग लगा दी। उसका कहना है कि वह जान देता चाहती थी लेकिन बच गई। जब वह बच्चों के साथ घर से निकली तो उसने मेन रोड से एक हजार रुपये में एक ऑटो लिया, जिसने उन्हें रोपड़ में उतार दिया। ऑटो वाले ने उन्हें बाजार में उतारा और लोगों से पूछते हुए नहर की तरफ चली गई।

दादा-दादी ने कहा- मासूमों का क्या कसूर था, इन्साफ चाहिए 

दादा-दादी का आरोप है कि बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार बहू के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस को हर एंगल से निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और अगर किसी और व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। परिवार का कहना है कि वे अपने पोते-पोतियों को वापस नहीं ला सकते लेकिन उन्हें न्याय मिलना चाहिए ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसा दर्द न सहना पड़े। 

हर पहलू से की जा रही जांच: एस.एच.ओ. 

मटौर थाने के एस.एच.ओ. अमनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। बच्चों के दादा-दादी, मां और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!