बच्चे की किलकारियां गूजने के बाद ही घर में छाया मातम, डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

Edited By Kalash,Updated: 13 Dec, 2025 12:50 PM

mother died doctor allegations

डॉक्टर की लापरवाही से एक महिला मरीज की मौत हो गई।

लुधियाना (राज): डॉक्टर की लापरवाही से एक महिला मरीज की मौत हो गई। पति की शिकायत पर थाना टिब्बा की पुलिस ने अस्पताल के डॉक्टर पर केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता अमरजीत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपनी पत्नी रंजना को दूसरे बच्चे के जन्म के लिए 8 दिसंबर 2025 को राधा साईं क्लीनिक, गली नंबर-02, स्टार सिटी कॉलोनी, टिब्बा रोड, लुधियाना में भर्ती करवाकर लाया था। अगले दिन 9 दिसंबर 2025 को उसकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया। 

आरोप है कि डिलीवरी के करीब आधे घंटे बाद डॉक्टर इंदु बाला के कहने पर शिकायतकर्ता अपनी पत्नी को घर ले आया। जब घर पहुंचकर देखा गया तो ऑपरेशन के दौरान पेट पर लगाए गए टांकों से लगातार खून बह रहा था। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते महिला रंजना की हालत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी की मौत के लिए डॉक्टर इंदु बाला, उनके पति, नीतू प्रधान और बबली प्रधान जिम्मेदार हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!