Video: मोहाली की खूबसूरत चोरनियों ने लूटा बुजुर्ग बाबा, CCTV में कैद हुई वारदात

Edited By Vaneet,Updated: 15 Sep, 2020 02:06 PM

मोहाली के मशहूर फेज-7 की लाइटों पर खूबसूरत चोरनियों ने एक बुजुर्ग बाबे को आंख झपकते ही लूट लिया और कार में फरार हो गई।...

मोहाली(जस्सोवाल): मोहाली के मशहूर फेज-7 की लाइटों पर खूबसूरत चोरनियों ने एक बुजुर्ग बाबे को आंख झपकते ही लूट लिया और कार में फरार हो गई। इस घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित सुरजीत सिंह ने बताया कि वह यहां कोई फार्म लेने आया था परन्तु उसे देरी के साथ आने के लिए कहा गया। जब वह अपने स्कूटर की तरफ जा रहा था तो पीछे से आई-20 गाड़ी में 3 महिलाएं आई और उनमें से एक उसे कहने लगी कि वह जोगिन्द्र सिंह की बेटी है और उसके पिता का घुटनों का ऑपरेशन होना है, जोकि दुकान पर बैठे हैं और सुरजीत सिंह को मिलना चाहते हैं।

उक्त महिलाओं ने सुरजीत सिंह को बातों में लगाकर कार में बिठा लिया और फिर थोड़े कदमों की दूरी पर ही उसके हाथ में से डेढ़ तोले का सोने का कड़ा काट लिया और उसे चलती कार से धक्का मार कर फरार हो गई। बताने योग्य है कि यह घटना 12.30 बजे के करीब घटी और वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!