लापता युवक बुरी तरह जख्मी हालत में नहर किनारे मिला, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Sunita sarangal,Updated: 11 Jun, 2021 03:10 PM

missing youth found badly injured on the banks of the canal

इस संबंधी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

अजनाला(गुरजंट): पुलिस थाना अजनाला के अधीन आते गांव भोएवाली से गत शाम लापता हुआ युवक बुरी तरह जख्मी हालत में नहर के किनारे मिला। इस संबंधी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए जख्मी युवक गुरसागर सिंह के ताया जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि वह कल रात से गायब था और उसका फोन भी बंद आ रहा था। इसके बाद उन्हें आज सुबह पता चला कि वह जख्मी हालत में नहर के किनारे झाड़ियों में पड़ा हुआ है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि इस घटना को अंजाम देने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और आरोपियों के खिलाफ बनती कानूनी कार्यवाही की जाए।

पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गुरसागर सिंह कल रात से गायब है और आज वह जख्मी हालत में नहर के किनारे मिला है। उन्होंने कहा कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बनती कार्यवाही की जाएगी।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!