Edited By Urmila,Updated: 04 Mar, 2026 11:50 AM

मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव का मानवीय असर अब पंजाब में देखने को मिल रहा है।
गुरदासपुर : मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव का मानवीय असर अब पंजाब में देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि विदेश में काम कर रहा एक पंजाबी युवक अपनी मां के निधन के बाद भी भारत नहीं लौट पा रहा और परिवार अंतिम संस्कार के लिए उसके आने का इंतजार कर रहा है।
यह मामला गुरदासपुर जिले के गांव अठवाल, थाना सेखवां से जुड़ा है। यहां का निवासी विजय मसीह बीते दो वर्षों से रोज़गार के लिए दुबई में रह रहा है। सोमवार को उसकी माता राज पती का बीमारी के चलते निधन हो गया, लेकिन युद्ध के कारण यात्रा बाधित होने से वह समय पर घर नहीं पहुंच सका।
परिजनों के अनुसार, मां के निधन की खबर मिलते ही विजय मसीह ने भारत लौटने की कोशिश की, लेकिन उड़ानों पर पड़े असर के कारण वह दुबई में ही फंसा हुआ है। परिवार गहरे दुख में है और बेटे के आने तक अंतिम संस्कार रोकने को मजबूर है। परिजनों ने सरकार से अपील की है कि युद्ध के हालात भले ही जैसे हों, लेकिन विदेशों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित भारत लाने के लिए अहम कदम उठाए जाएं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here