विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, रोते हुए परिवार ने कहा-'बेटी का कत्ल हुआ'

Edited By Vatika,Updated: 20 Aug, 2021 05:52 PM

married to death in suspicious circumstances

पुलिस ज़िला बटाला के थाना कोटली सूरत मल्ली अधीन आते गांव दुर्गा बाद से एक विवाहिता की संदिग्ध हलातों में मौत होने का मामला सामने

गुरदासपुर: पुलिस ज़िला बटाला के थाना कोटली सूरत मल्ली अधीन आते गांव दुर्गा बाद से एक विवाहिता की संदिग्ध हलातों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका के मायके परिवार की तरफ से आरोप लगाए गए कि उनकी बेटी को उसका पति और ससुराल परिवार तंग परेशान करता था। उन्होंने ही उनकी  बेटी को कोई नशीली दवा देकर मौत के घाट उतारा है। 

इस मामले संबंधित मृतका के पिता तरसेम ईसा मसीह और रिश्तेदार जौर्ज गिल ने बताया कि उनकी लड़की श्वेता (29) का विवाह करीब 9 साल पहले दुर्गाबाद के सन्नी ईसा मसीह पुत्र बीरा ईसा मसीह के साथ हुआ था।  मृतका के परिवार ने आरोप लगाया कि उसका पति सन्नी शराब पीकर हमारी लड़की को पीटता और दहेज की मांग करता था। इसी कारण उसके ससुराल परिवार ने लड़की को कोई ज़हरीली दवा दे दी। वह उसे अस्पताल भी नहीं लेकर गए, ताकि लड़की मर जाए। मृतक के परिवार ने प्रशासन आगे मांग की है कि आरोपियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाए।

दूसरी तरफ़ ससुराल परिवार ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को नाकारते हुए कहा कि लड़की ने ख़ुद गोलियां खाई थी। जब उन्हें पता लगा वह उसे इलाज के लिए लेकर गए थे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। इस संबंधित मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ए.एस.आई. मेजर सिंह का कहना है कि मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और मायके परिवार के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!