मनीष तिवारी को PGI चंडीगढ़ में मिली अहम जिम्मेदारी, निभाएंगे यह अहम भूमिका

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Oct, 2024 08:45 PM

manish tiwari appointed as pgi member

पूर्व केंद्रीय मंत्री व मौजूदा सांसद मनीष तिवारी को पी.जी.आई. चंडीगढ़ में कमेटी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। जानकारी अनुसार मनीष तिवारी को पी.जी.आई. चंडीगढ़ इंस्टीच्यूट की स्टैंडिंग अकादमिक कमेटी का सदस्य बनाया गया है, जिसे लेकर लोगों में...

पंजाब डैस्क : पूर्व केंद्रीय मंत्री व मौजूदा सांसद मनीष तिवारी को पी.जी.आई. चंडीगढ़ में कमेटी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। जानकारी अनुसार मनीष तिवारी को पी.जी.आई. चंडीगढ़ इंस्टीच्यूट की स्टैंडिंग अकादमिक कमेटी का सदस्य बनाया गया है, जिसे लेकर लोगों में खुशी की लहर है।

इस बारे जानकारी देते पी.जी.आई. के निदेशक प्रो. विवेक लाल ने बताया कि मनीष तिवारी को उनके अनुभव और जनकल्याणकारी सोच के चलते उक्त कमेटी का सदस्य बनाया गया है, जोकि काफी खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसी शख्सियत को कमेटी में शामिल करना एक महत्वपूर्ण कदम है और निःसंदेह तिवारी का अनुभव और प्रयास इंस्टीच्यूट को नई दिशा की ओर लेकर जाएंगे। वहीं अपनी नियुक्ति पर मनीष तिवारी ने भी आभार व्यक्त किया है तथा कहा है कि पी.जी.आई. जैसे संस्थान का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है तथा वे अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। मनीष तिवारी जोक इस समय चंडीगढ़ मौजूदा सांसद है और पूर्व में कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं, उनका इस इंस्टीच्यूट के साथ जुड़ना स्वभाविक एक बड़ा कदम माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में कई तरह की नई योजनाएं शुरू की जा सकती हैं। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!