अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:  करोड़ों की हेरोइन और 4 पिस्तौल समेत 2 गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Apr, 2026 06:34 PM

major action by amritsar police two arrested

पंजाब को नशा और अपराध मुक्त बनाने के अभियान के दौरान अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सरहद पार चल रहे नशीले पदार्थ और अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 4.108...

अमृतसर:  पंजाब को नशा और अपराध मुक्त बनाने के अभियान के दौरान अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सरहद पार चल रहे नशीले पदार्थ और अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 4.108 किलोग्राम हेरोइन और चार आधुनिक पिस्तौल बरामद की गई हैं।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श (21) निवासी गांव लहूका, जिला तरनतारन और तरसेम सिंह उर्फ कैरों उर्फ पहलवान (31) के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में दो 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल (ऑस्ट्रिया निर्मित) और दो .30 बोर पिस्तौल (चीन निर्मित) के साथ पांच जिंदा कारतूस भी शामिल हैं।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में थे। ये तस्कर ड्रोन के माध्यम से नशीले पदार्थ और हथियार भारतीय सीमा में भेजते थे, जिन्हें ये आरोपी प्राप्त कर आगे सप्लाई करते थे।

ऑपरेशन के दौरान पहले अर्शदीप सिंह को 2.6 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। उसकी पूछताछ के बाद तरसेम सिंह को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 1.5 किलोग्राम हेरोइन और चार पिस्तौल बरामद हुईं।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि तरसेम सिंह गैंगस्टर गुरप्रीत उर्फ कृष्ण जंडियाला का करीबी साथी है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत 16 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। यह भी सामने आया है कि उसे फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भेजने का लालच देकर गैंग में शामिल किया गया था।

इस संबंध में थाना छावनी अमृतसर में एफआईआर नंबर 68 दिनांक 26-04-2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी कर रही है।


अजनाला  में 2 किलो 50 ग्राम अफीम समेत दो युवक गिरफ्तार

इसी तरह के और अन्य मामले में अजनाला इलाके में पुलिस को नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस अधिकारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल 2026 को सब-इंस्पेक्टर हरमन कौर अपनी टीम के साथ गश्त पर थीं और थाना अजनाला से नंगल पंझां वाला की ओर जा रही थीं।

इसी दौरान रास्ते में दो युवक मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए, जिन्हें शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 2 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुच्चा सिंह पुत्र बेल सिंह निवासी भिंडी शाह और गुरजीत सिंह पुत्र सच्चा सिंह निवासी ठटाणा के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा नंबर 125 दिनांक 29-04-2026 के तहत NDPS एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!