Ludhiana Station पर नहीं रुकेंगी शान-ए-पंजाब सहित 14 Trains, यात्रियों के लिए जरूरी खबर

Edited By Vatika,Updated: 25 Aug, 2026 09:44 AM

ludhiana railway station

अमृतसर व जालंधर सिटी से चलकर विभिन्न स्टेशनों तक जाने वाली शान-ए-पंजाब सहित 14 ट्रेनों को लुधियाना रेलवे स्टेशन

पंजाब डेस्क: अमृतसर व जालंधर सिटी से चलकर विभिन्न स्टेशनों तक जाने वाली शान-ए-पंजाब सहित 14 ट्रेनों को लुधियाना रेलवे स्टेशन के स्थान पर ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है। रेलवे के मुताबिक ट्रेन नंबर 12054 अमृतसर-हरिद्वार, 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट का ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव 30 सितंबर के बजाय अब 30-31 दिसम्बर तक रहेगा।

जालंधर सिटी से दरभंगा जाने वाली 22552 ट्रेन का ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव भी 3 माह के लिए बढ़ाया गया है। पहले इसका ठहराव 27 सितंबर तक निर्धारित था, जिसे अब 27 दिसम्बर तक कर दिया गया है। इसके अलावा 14616 अमृतसर-लालकुआं का ठहराव 26 दिसम्बर तक जारी रहेगा। 15212 अमृतसर-दरभंगा और 12204 अमृतसर-सहरसा के ढंडारी कलां ठहराव को 31 दिसम्बर तक बढ़ाया गया है। शान-ए-पंजाब 12498 अमृतसर-नई दिल्ली तथा 14680 अमृतसर-दिल्ली ट्रेनों का ठहराव भी 31 दिसम्बर तक जारी रहेगा।

14650 अमृतसर-जयनगर का ठहराव 30 दिसम्बर तक, जबकि 14674 अमृतसर-जयनगर का ठहराव 31 दिसंबर तक बढ़ाया गया है। 19326 अमृतसर-इंदौर ट्रेन के लिए भी ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव 31 दिसम्बर तक जारी रहेगा। 22424 अमृतसर-गोरखपुर ट्रेन का ठहराव 27 दिसंबर तक, 14604 अमृतसर-नरपतगंज का 30 दिसंबर तक और 15532 अमृतसर-सहरसा का ठहराव 28 दिसंबर तक बढ़ाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!