लुधियाना के पॉश इलाके में महिला से स्नैचिंग की कोशिश, रंगे हाथों काबू आरोपी की जमकर धुनाई

Edited By Kalash,Updated: 15 Aug, 2026 02:04 PM

ludhiana posh area snatching case

पॉश इलाके मॉडल टाउन में सरेराह एक महिला के गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश कर रहे बाइक सवार दो शातिर स्नैचरों में से एक को राहगीरों व स्थानीय लोगों ने मौके पर ही रंगे हाथों दबोच लिया।

लुधियाना (राज): पॉश इलाके मॉडल टाउन में सरेराह एक महिला के गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश कर रहे बाइक सवार दो शातिर स्नैचरों में से एक को राहगीरों व स्थानीय लोगों ने मौके पर ही रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी ने लोगों की पकड़ से छूटने के लिए हाथापाई और भागने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए लोगों ने उसे काबू कर बिजली के खंभे से बांध दिया और जमकर धुनाई कर डाली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया, जबकि उसका साथी बाइक लेकर मौके से भागने में सफल रहा।

जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपी अपने साथी के साथ मुल्लांपुर से बाइक पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने की नीयत से लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके में पहुंचे थे। दोनों ने वहां से गुजर रही एक अकेली महिला को देखकर निशाना बनाया। पीछे बैठे स्नैचर ने महिला के गले में झपट्टा मारकर सोने की चेन खींचने की कोशिश की, लेकिन महिला की सतर्कता के चलते आरोपी का दांव खाली चला गया। वारदात के तुरंत बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर तुरंत दौड़ पड़े और उन्होंने स्नैचरों की घेराबंदी कर ली। भीड़ को अपनी ओर आता देख बाइक चला रहा युवक तो तेजी से बाइक भगाकर फरार हो गया, लेकिन पीछे बैठा बदमाश लोगों के हत्थे चढ़ गया। आरोपी ने धक्का-मुक्की कर भागने की कोशिश की, जिस पर लोगों ने उसे पकड़कर पास ही लगे बिजली के खंभे से रस्सियों से बांध दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आरोपी खंभे से बंधा दिखाई दे रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचा और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। थाना मॉडल टाउन की एसएचओ गुरशिंदर कौर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है और उसके फरार साथी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!