Ludhiana Police की बड़ी कार्रवाई, चाइना डोर सहित तस्कर रंगे हाथों गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 27 Aug, 2026 01:31 PM

ludhiana police action

महानगर में जानलेवा व प्रतिबंधित चाइना डोर के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा छेड़ी गई सख्त मुहिम के तहत पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।

लुधियाना (राज): महानगर में जानलेवा व प्रतिबंधित चाइना डोर के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा छेड़ी गई सख्त मुहिम के तहत पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इलाके में अवैध रूप से चाइना डोर सप्लाई करने वाले एक तस्कर को भारी मात्रा में प्रतिबंधित डोर के गट्टू सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अजय कुमार के कब्जे से 410 गट्टू चाइना डोर और सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी बरामद की गई है।

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए स्पैशल सेल के एएसआई राज कुमार ने बताया कि बीते 26 अगस्त को वह अपनी पुलिस पार्टी के साथ इलाके में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर गश्त पर मौजूद थे। उसी दौरान एक खास मुखबिर ने आकर गुप्त सूचना दी कि एक व्यक्ति अपनी स्कूटी पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित चाइना डोर लोड करके बेचने के लिए खड़ा है और ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत गुरु अर्जुन देव नगर की गली नंबर 04 में सुनियोजित तरीके से छापेमारी की। पुलिस पार्टी ने मौके पर स्कूटी सहित खड़े संदिग्ध व्यक्ति को भागने का मौका दिए बिना घेराबंदी कर काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित डोर का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। आरोपी से  410 गट्टू चाइना डोर (प्लास्टिक डोर) और  एक स्कूटी मिली है।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर चाइना डोर के सभी गट्टू और स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया है। थाना डिविजन नंबर 7 में आरोपी अजय कुमार के खिलाफ सरकारी आदेशों के उल्लंघन और जान जोखिम में डालने से संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह प्रतिबंधित डोर की इतनी बड़ी खेप कहां से और किस बड़े सप्लायर से खरीदकर लाया था, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!