Ludhiana : दुल्हन बनकर आई युवती कर गई बड़ा कांड! CCTV में हुआ बड़ा खुलासा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Nov, 2025 05:47 PM

ludhiana girl dressed as a bride turns out to be a thief

ज्वेलर की दुकान पर अंगूठी देखने आई एक युवती मौका पाते ही कीमती सोनू अंगूठी चोरी कर फरार हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। जिसके बाद थाना डिविजन नंबर 8 की पुलिस ने मालिक जुगल किशोर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

लुधियाना (राज): ज्वेलर की दुकान पर अंगूठी देखने आई एक युवती मौका पाते ही कीमती सोनू अंगूठी चोरी कर फरार हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। जिसके बाद थाना डिविजन नंबर 8 की पुलिस ने मालिक जुगल किशोर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

ज्वेलर जुगल किशोर के अनुसार, जब वह अपनी दुकान पर बैठा था। करीब 23-24 वर्ष की एक युवती दुकान में आई और बोली कि आज ही मेरी शादी है, मुझे अंगूठी देखनी है। दुकानदार ने उसे कई डिजाइन दिखाए। कुछ देर अंगूठियाँ देखने के बाद युवती अचानक घबराई हुई सी दुकान से बाहर निकल गई। शक होने पर दुकानदार ने तुरंत अंगूठियों की गिनती की तो एक कीमती अंगूठी गायब मिली। दुकानदार के मुताबिक, जब सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो यह सामने आया कि चोरी युवती ने की है। जिसका नाम मनप्रीत कौर बताया जा रहा है। ज्वेलर ने पुलिस को पूरी जानकारी देते हुए आरोपी को पकडऩे की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!