गुरुद्वारा माथा टेकने गई महिला के घर चोरी, ताला तोड़ नकदी और सोने के गहने ले उड़े चोर

Edited By Vatika,Updated: 23 May, 2026 09:02 AM

ludhiana crime

महानगर में शातिर चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब दिन-दहाड़े भी लोगों के घरों

लुधियाना (राज): महानगर में शातिर चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब दिन-दहाड़े भी लोगों के घरों में चोरियां होना आम बात हो गई है। पुलिस की गश्त के दावों की पोल खोलते हुए बेखौफ चोरों ने माथा टेकने गुरुद्वारा साहिब गई महिला के घर में हाथ साफ कर दिया। घर के ताले चटका कर अलमारी में रखी करीब 1 लाख रुपये की नकदी और कीमती सोने के जेवरात चोरी कर फरार हो गए।

पूरा परिवार बाहर होने के कारण घर पर था सन्नाटा
गुरमीत सिंह ने बताया कि बीते 20 मई को वह अपने परिवार के साथ घर पर ही मौजूद था। सुबह के वक्त उसकी बेटी जपनूर कौर हमेशा की तरह अपने स्कूल चली गई। इसके कुछ देर बाद उसकी पत्नी जसवीर कौर भी माथा टेकने के लिए गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी, मॉडल टाउन, लुधियाना चली गई। पत्नी के जाने के बाद पीड़ित ने भी अपने घर के मेन गेट को अच्छी तरह से ताला लगाया और अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर गांव में ही अपने काम पर निकल गया। पूरा परिवार बाहर होने के कारण घर पर सन्नाटा पसरा हुआ था, जिसका फायदा उठाने के लिए घात लगाए बैठे चोर तुरंत एक्टिव हो गए। पीड़ित ने बताया कि जब वह दोपहर बाद अपना काम निपटाकर वापस घर लौटा, तो मेन गेट का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।

अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
घर के मुख्य दरवाजे पर लगा हुआ मजबूत ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला पड़ा था। अनहोनी की आशंका से घबराया हुआ पीड़ित जब तुरंत घर के अंदर भागा, तो अंदर कमरों का मंजर देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। शातिर चोरों ने घर के अंदर दाखिल होकर बड़े आराम से अलमारी के लॉकरों को कटर या किसी भारी औजार से तोड़ा हुआ था। चोरों ने पूरी अलमारी को खंगाला और उसमें रखी करीब 1 लाख रुपये की मोटी नकदी और लाखों रुपये की कीमत के सोने के गहने समेटे और पलक झपकते ही वहां से फरार हो गए। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास के घरों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!