Ludhiana : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, घर में अकेली देख बनाता रहा शिकार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Jul, 2024 10:01 PM

ludhiana a girl was raped on the pretext of marriage

थाना साहनेवाल पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के आलाधिकारियों को शिकायत देने के बाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

लुधियाना (जगरूप) : थाना साहनेवाल पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के आलाधिकारियों को शिकायत देने के बाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक विकलांग लड़की ने पुलिस को शिकायत दी है कि नंदपुर निवासी सचिन भाटिया के बेटे विजय कुमार ने उससे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाए हैं। जिससे वह एक बार गर्भवती हो गई लेकिन साहिल ने उसे गर्भपात की दवा लाकर खिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया लड़की ने पुलिस को बताया कि जब उसकी मां घर पर नहीं होती थी तो साहिल उसके घर आता था और उसके साथ संबंध बनाता था। साहिल ने उससे कहा कि वह उससे ही शादी करेगा लेकिन अब वह चला गया है जिस पर लड़की ने पुलिस को शिकायत दी तो थाना साहनेवाल पुलिस ने साहिल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!