घर से भागा था प्रेमी जोड़ा, फिर निहंग ने लड़की को लाल चूड़ा पहनाकर पहनाकर बना लिया अपनी दुल्हन

Edited By Vatika,Updated: 20 Aug, 2020 01:25 PM

lover who ran away from the house nihang singh

घर से भागे नाबालिग प्रेमी जोड़े को रास्ते में मिले पिता समान निहंग सिंह द्वारा डरा-धमका कर खुद बच्ची से शादी करवाने की कोशिश का मामला सामने आया है।

फिल्लौर(भाखड़ी):  घर से भागे नाबालिग प्रेमी जोड़े को रास्ते में मिले पिता समान निहंग सिंह द्वारा डरा-धमका कर खुद बच्ची से शादी करवाने की कोशिश का मामला सामने आया है।निहंग जत्थेदार गुरमीत सिंह दशमेश आर्मी तरना दल जिनका नूरमहल रेलवे फाटक के नजदीक डेरा है, ने बताया कि गत दिवस शाम के वक्त उनके डेरे के पास सुक्खा सिंह नामक निहंग सिंह पहुंचा जिसके साथ निहंग वेश में 2 बच्चे (लड़का 15 वर्ष व लड़की 17 वर्ष) थे।

PunjabKesari

कुछ समय बीत जाने के बाद जब उन्होंने निहंग सिंह से वहां आने का कारण जानना चाहा तो जो बात उसने बताई, उसे सुनकर वह हैरान हो गए। उसने बताया कि उक्त बच्ची उसकी दुल्हन है और कुछ दिन पहले ही उसने उससे शादी रचाई है, जबकि निहंग सिंह की आयु खुद बच्ची के पिता के समान थी। उन्हें लगा कि उक्त निहंग जरूर कुछ गलत कर रहा है। जब उन्होंने उससे उक्त बच्चों के संबंध में पूरी जानकारी लेनी चाही तो निहंग सुक्खा सिंह ने कृपाण निकालकर उन पर हमला बोल दिया और मौका पाकर लड़के को अपने साथ भगाकर ले जाने में कामयाब हो गया जबकि जत्थेदार गुरमीत सिंह को अन्य निहंग सिंह लड़की को बचाने में कामयाब हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया और पूरा मामला ध्यान में लाया।

निहंग सिंह के चंगुल से छूटने के बाद नाबालिग लड़की ने जो कहानी बताई, उसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। नाबालिगा ने बताया कि वह अमृतसर की रहने वाली है, उसका एक छोटा भाई है। उसकी मां बीमारी के चलते बिस्तर पर पड़ी रहती है, जबकि उसका पिता रात को चौकीदारी कर घर चलाता है। 3 सप्ताह पहले वह भानु नामक 15 साल के लड़के के साथ शादी रचाने के लिए घर से भाग गई। दोनों के नाबालिग होने के चलते कोई भी उनकी शादी करवाने को तैयार नहीं हुआ। रास्ते में उन्हें सुक्खा नामक निहंग मिला। उसने उन्हें झांसे में ले लिया कि वह उनकी शादी रचा देगा और अगले ही दिन उसने बाजार से कपड़े खरीद उन दोनों को भी निहंग सिंह बना दिया। फिर उसने कहा कि वह अब उसकी हो गई है और उससे वह शादी रचाएगा। गत दिवस वह उन्हें फिल्लौर शहर ले आया और जहां उन्हें अच्छे निहंग सिंह मिल गए जिन्होंने उसे बचा लिया।  

 

 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!