पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, जल्द रिलीज होगी 'लॉरेंस ऑफ पंजाब'
Edited By Kalash,Updated: 11 May, 2026 05:38 PM

सुर्खियों में चल रही डॉक्यूमेंट्री लॉरेंस ऑफ पंजाब को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : सुर्खियों में चल रही डॉक्यूमेंट्री लॉरेंस ऑफ पंजाब को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जी 5 की इस डॉक्यू-सीरीज को लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए डॉक्यूमेंट्री को एक शर्त पूरी करने के बाद रिलीज करने की अनुमति दे दी है।
वहीं इस दौरान निर्माताओं को आदेश दिए गए हैं कि डॉक्यूमेंट्री के शीर्षक में को बदलना होगा। इसके शीर्षक में 'लॉरेंस' और 'बिश्नोई' शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। कोर्ट द्वारा कहा गया है कि निर्माताओं को नए नाम कोर्ट में पेश करने होंने और फिर मंजूरी मिलने के बाद इसे रिलीज किया जा सकता है।
बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन पर आधारित इस सीरीज को लेकर विवाद छिड़ा हुआ था और इसे बैन करने की मांग की जा रही थी। इसके बाद ये मामला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
Related Story

पंजाब की सियासत में हलचल, कांग्रेस जल्द कर सकती है नए प्रधान का ऐलान

हरियाणा में जल्द ही इन Voters को मिलेगा नोटिस, जानिए क्या है बड़ी वजह

हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत, सूरजमुखी पोर्टल इतने दिनों के लिए फिर खुलेगा

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का सैनिकों के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला, Pension को लेकर दिया बड़ा आदेश

पंजाब के मौसम की बड़ी अपडेट, 12 जून तक का बड़ा अनुमान, आज इन जिलों में...

पंजाब की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, 'अकाली दल वारिस पंजाब दे' में शामिल हुए मनप्रीत अयाली

अमित शाह से मिले बीजेपी पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पंजाब को लेकर हुई बड़ी चर्चा

3 जून को पंजाब भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे केवल सिंह ढिल्लों, बड़े नेताओं की मौजूदगी में...

पंजाब में वाहन चालकों के लिए बड़ी चेतावनी! घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ लें खबर

हरियाणा में सरकारी डॉक्टरों को राहत, सरकान ने नई मेडिकल PG पॉलिसी की लागू...फैकल्टी की कमी होगी दूर