Edited By Kalash,Updated: 14 Sep, 2025 06:34 PM

सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का बेसब्री से इंतजार करती है।
पंजाब डेस्क : सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का बेसब्री से इंतजार करती है। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन भूखी-प्यासी रहकर उपवास रखती हैं और रात को चांद को देखकर व्रत खोलती हैं। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है।
आपको बता दें कि इस वर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 9 अक्टूबर को रात 10.54 बजे शुरू होगी और 10 अक्टूबर को शाम 07.38 बजे चतुर्थी तिथि का समापन होगा। इस कारण लोगों के मन में सवाल पैदा हो रहे हैं कि करवा चौथ का व्रत 09 अक्टूबर को है या 10 अक्टूबर को। उदया तिथि के चलते करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर दिन शुक्रवार को रखा जाएगा। वहीं पूजा का शुभ मुहूर्त 10 अक्टूबर को शाम 5.57 से 7.11 बजे तक होगा और रात को 8.13 के करीब चांद दिखेगा जिसके बाद महिलाएं अपना व्रत खोलेंगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here