अमेरिका में पंजाबी ड्राइवर को लगा 9 करोड़ का जुर्माना, पूरा मामला कर देगा हैरान

Edited By Kalash,Updated: 31 Mar, 2026 02:17 PM

punjabi driver fined in america

अमेरिका के ओहियो राज्य में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने का एक गंभीर मामला सामने आया है।

पंजाब डेस्क : अमेरिका के ओहियो राज्य में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय पंजाबी मूल के तरसेम सिंह ने पुलिस से बचने के दौरान अपनी रेंज रोवर को करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाते हुए एक जीप को टक्कर मार दी।

इस हादसे में 17 वर्षीय गर्भवती लड़की की मौके पर ही मौत हो गई और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। अदालत द्वारा तरसेम सिंह पर 1 मिलियन डॉलर (करीब 9.4 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही 3 अप्रैल को अगली सुनवाई तय की गई है। गौरतलब है कि 16 फरवरी 2026 की रात को ये हादसा हुआ था और बाद में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!