Jalandhar : नवरात्रि पूजा के दौरान मंदिर में भारी हंगामा, की तोड़फोड़, मौके पर पहुंची पुलिस

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Oct, 2024 11:57 PM

jalandhar huge ruckus during navratri puja

जालंधर में नवरात्रि पूजा के दौरान हंगामा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि शहर में पड़ते इलाका पन्नू विहार में नवरात्रों के दौरान रखी गई दुर्गा पूजा के दौरान कुछ हथियारबंद युवकों ने पंडाल में घुस कर हमला कर दिया तथा वहां पर पूजा कर रहे कुछ युवकों...

जालंधर : जालंधर में नवरात्रि पूजा के दौरान मंदिर में भारी हंगामा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि शहर में पड़ते इलाका पन्नू विहार में नवरात्रों के दौरान मंदिर में रखी गई दुर्गा पूजा दौरान कुछ हथियारबंद युवकों ने पंडाल में घुस कर हमला कर दिया तथा वहां पर पूजा कर रहे कुछ युवकों को बुरी तरह से घायल कर दिया है। हमलावरों ने मंदिर में घुस कर अंदर तोड़फोड़ की है तथा कुछ युवकों को बुरी तरह से घायल कर दिया है। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा हमलावरों की तलाश में जुट गई है कि आखिर पता लगाया जा रहा है हमलावर कौन थे और किस रंजिश के चलते उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान युवकों पर हमला बोला है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आज रात नवरात्रों के अवसर पर मंदिर में दुर्गा पूजा रखी गई थी, जिस दौरान कुछ 10 के करीब हमलावर युवक मंदिर में घुस आए और अंदर आते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी तथा वहां पर मौजूद कुछ अन्य युवकों पर हमला बोल दिया। जिसके बाद मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई। वहीं घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत पाई जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!