सोनिया से हरी झंडी मिलते ही जाखड़ फिर सक्रिय हुए, बुलाई प्रदेश कांग्रेस की बैठक

Edited By Vatika,Updated: 14 Sep, 2019 08:38 AM

jakhar became active again after getting the green signal from sonia

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से हरी झंडी मिलने के बाद पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ फिर से सक्रिय हो गए हैं तथा अब उन्होंने बकायदा प्रदेश

जालन्धर(धवन): कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से हरी झंडी मिलने के बाद पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ फिर से सक्रिय हो गए हैं तथा अब उन्होंने बकायदा प्रदेश कांग्रेस का कार्यभार फिर से संभाल लिया है। जाखड़ ने पिछले दिनों सोनिया से मुलाकात की थी तो उन्होंने प्रदेश कांग्रेस का कार्यभार संभालने के निर्देश दे दिए थे। जाखड़ ने दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों व राष्ट्रीय नेताओं की बैठक में भी भाग लिया। 

जाखड़ ने अब कांग्रेस की प्रदेश इकाई की गतिविधियों को पुन: शुरू कर दिया है। अब उन्होंने अध्यक्ष के नाते 17 सितम्बर को चंडीगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस भवन में बुला ली है जिसमें सभी कांग्रेसी सांसदों, सभी विधायकों, पंजाब कांग्रेस के सभी उपाध्यक्षों, महासचिवों तथा जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधानों को आमंत्रित किया है। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी आशा कुमारी भी भाग लेंगी। इस बैठक का एजैंडा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 150वां जन्मदिवस मनाना, पार्टी के सदस्यता अभियान को फिर से शुरू करना तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम व भविष्य की रणनीति पर चर्चा करना है। 

जाखड़ ने कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत उन लोगों को कांग्रेस के साथ जोड़ा जाएगा जो इसकी विचारधारा के साथ वर्षों से जुड़े हुए हैं। एक प्रश्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए कोई लक्ष्य तय नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा का एजैंडा सदस्यता अभियान से केवल मिस्ड कॉल से जुड़ा हुआ था परन्तु पार्टी व्यावहारिक तौर पर काम करते हुए कांग्रेस परिवार के साथ नए लोगों को जोड़ेगी जिनमें भारी गिनती में नौजवान वर्ग भी शामिल होगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!