अमरजीत चावला रेप केस में SIT की होगी एंट्री, बहरीन वाली बीबी केस में खुलेगा हर राज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Oct, 2026 05:21 PM

sit to step in for amarjit chawla rape case

अमरजीत सिंह चावला रेप केस में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मामले की जांच के लिए जल्द ही SIT का गठन किया जा सकता है। सिख जत्थेबंदियों की मांग के बाद SIT बनाने को लेकर विचार किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक SIT के गठन...

पंजाब डैस्क : अमरजीत सिंह चावला रेप केस में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मामले की जांच के लिए जल्द ही SIT का गठन किया जा सकता है। सिख जत्थेबंदियों की मांग के बाद SIT बनाने को लेकर विचार किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक SIT के गठन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि अमरजीत सिंह चावला पर बहरीन से लौटी एक महिला ने दुष्कर्म (रेप) के गंभीर आरोप लगाए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, SIT में कौन-कौन से अधिकारी शामिल होंगे, इस पर जल्द फैसला लिया जा सकता है। SIT का मुख्य उद्देश्य मामले की जांच को तेज करना और आरोपों की गहनता से जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना होगा। इस मामले में पंजाब पुलिस पहले ही जांच तेज कर चुकी है। पुलिस ने लुधियाना के पॉश इलाके मॉडल टाउन एक्सटेंशन में छापेमारी की थी और अमरजीत सिंह चावला की पत्नी से भी पूछताछ की जा चुकी है।

21 अगस्त को दर्ज हुई थी FIR

थाना आनंदपुर साहिब में 21 अगस्त 2026 को महिला की शिकायत पर रेप समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। FIR में मुख्य आरोपी के तौर पर SGPC के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला का नाम दर्ज है। शिकायतकर्ता महिला मालवा क्षेत्र से संबंधित बताई जा रही है और पिछले करीब 25 वर्षों से बहरीन में रह रही है। FIR के अनुसार, कथित घटनाएं 27 फरवरी से 19 अगस्त 2026 के बीच हुईं। महिला का कहना है कि वह धार्मिक यात्रा के लिए श्री आनंदपुर साहिब आई थी।
 
महिला ने आरोप लगाया कि अमरजीत सिंह चावला उसे अलग-अलग सराय और कमरों में ले गया, जहां उसे कथित तौर पर बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया गया। महिला के अनुसार, विरोध करने पर उसे धमकाया भी गया। शिकायत के मुताबिक, इन घटनाओं से परेशान होकर महिला ने अपनी जान लेने की कोशिश की, लेकिन एक सेवादार ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी जान बच गई।

अब SIT के गठन की संभावित चर्चा के बीच इस मामले की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और आरोपों की सच्चाई क्या सामने आती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!