Jalandhar: अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, लाखों की ड्रग मनी सहित 2 गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 26 Aug, 2024 02:02 PM

inter state opium smuggling gang busted

नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस कमिश्रर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अफीम तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।

जालंधर : नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस कमिश्रर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अफीम तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।  

जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि स्पेशल सेल जालंधर ने एक गुप्त सूचना पर दकोहा फाटक जालंधर के पास जाल बिछाया था, जब उन्हें एक कार (रजिस्ट्रेशन नंबर डी.एल.10-सी.एच.-4277) को आते हुए देखा। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कार को बदनाम नशा तस्कर कैप्टन सिंह चला रहा है जो कि झारखंड से लाकर जालंधर में अफीम लाकर बेचता है। स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उसकी तलाशी लेने पर उसकी कार से 3.5 किलोग्राम अफीम बरामद की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।   

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि थाना कैंट सी.पी. जालंधर में एफ.आई.आर. 116 दिनांक 25-07-2024 के तहत 18-61-85 एन.डी.पी.एस. एक्ट दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान एक अन्य मान सिंह को ट्रेस कर लिया जो कि कैप्टन सिंह के साथ मिल कर नशे का कारोबार करता था। स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मान सिंह को गिरफ्तार कर उससे सात किलो अफीम, 4 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक हुंडई आई-20 (रजिस्ट्रेशन नंबर HR51-BD-7860) बरामद करने में सफलता हासिल की है।    

पुलिस कमिश्नर ने आगे कहा कि मामले की जांच की जा रही है और  विवरण बाद में साझा किए जाएंगे। उन्हें शहर से नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा कि वह मामले की आगे की जांच कर रहे हैं और विवरण बाद में साझा किए जाएंगे।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!