मां-बेटी को चाहता था नहाते हुए देखना, बाथरुम में फिट किया CCTV कैमरा

Edited By Mohit,Updated: 12 Sep, 2019 04:27 PM

installed cctv in the bathroom then see the video

बाथरुम में सीसीटीवी फिट कर उसे मोबाइल के साथ कनेक्ट करके महिला और...............

बरनालाः बाथरुम में सीसीटीवी फिट कर उसे मोबाइल के साथ कनेक्ट करके महिला और उसकी बेटी को नहाते समय देखने का शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी मुताबिक महिला और आरोपी का कुछ दिन पहले झगड़ा भी हुआ था जिस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था। 

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उक्त आरोपी का घर में आना जाना था और वह कब बाथरुम में सीसीटीवी लगा गया हमें पता ही नहीं चला। एक दिन अचानक जब उसने बाथरूम में सीसीटीवी लगा देखा तो वह हैरान रह गई। महिला ने आगे बताया कि आरोपी ने यह सीसीटीवी अपने मोबाइल के साथ कनेक्ट किया हुआ था। जिसके जरिए वो उसे और उसकी बेटी को नहाते समय देखता था।

इस संबंध में पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। एसएसपी बरनाला हरजीत सिंह ने बताया कि यह मामला डीएसपी क्राइम अगेस्ट वूमेन बलजीत सिंह बराड़ को सौंप दिया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!