Edited By Kalash,Updated: 30 May, 2026 05:31 PM

वेब सीरीज लुक्खे को लेकर विवादों में घिरे अभिनेता योगराज सिंह को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है।
पंजाब डेस्क : वेब सीरीज लुक्खे को लेकर विवादों में घिरे अभिनेता योगराज सिंह को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। बता दें कि महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले को लेकर हाईकोर्ट से उन्हें अग्रिम जमानत मिल गई है। इसके बाद उनका बयान सामने आई है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में उनका कोई कसूर नहीं है। उन्होंने कहा कि ये स्क्रिप्ट डायरेक्टर ने लिखी है और वह उसे नहीं बदल सकते। उनके घर भी मां-बेटी है और वह महिलाओं का पूरा सम्मान करते हैं। उनका कहना है कि उनका काम सिर्फ परफॉर्म करना है और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ये मामला इतना बढ़ जाएगा।
गौरतलब है कि वेब सीरीज लुक्खे जो कि 8 मई को रिलीज हुई थी का एक सोशल मीडिया पर क्लिप खूब वायरल हो रहा है। जिसमें महिलाओं को लेकर अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इसे लेकर योगराज सिंह के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की गई थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here