ससुराल परिवार ने किया विवाहिता का कत्ल, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Edited By Kalash,Updated: 13 Jan, 2022 03:01 PM

in laws family killed the married woman

शहर में उस समय सनसनी फैल गई, जब 2 महीने पहले विवाह कर ससुराल घर आई दुल्हन का रंग सांवला होने पर ससुराल परिवार द्वारा कत्ल कर देने

बुढलाडा (बांसल): शहर में उस समय सनसनी फैल गई, जब 2 महीने पहले विवाह कर ससुराल घर आई दुल्हन का रंग सांवला होने पर ससुराल परिवार द्वारा कत्ल कर देने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बंधना के तौर पर हुई है, जिसका विवाह 24 नवंबर को हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की तरफ से इस मामले की जांच की जा रही है। 

 

यह भी पढ़ेंः बड़ा सवाल: 20 सालों में भाजपा पंजाब में क्यों नहीं दिखा पाई 'हाई जोश'

जानकारी के अनुसार शहर की ढाहां बस्ती में 24 नवंबर 2021 को बंधना नाम की लड़की का विवाह मंगल पुत्र मंगू के साथ हुआ था। लड़की का रंग सांवला था। सांवला रंग होने के कारण उसका पति और सास उसे पसंद नहीं थी करते, जिस कारण हमेशा घर में लड़ाई-झगड़ा रहता था। मृतक लड़की के पिता ने बताया कि उसका फोन 12 जनवरी की शाम को आया था। उसने बताया सास और पति मेरे साथ बहुत लड़ाई झगड़ा करते हैं। इसी दौरान मोबाइल बंद हो गया और थोड़ी देर बाद बंधना के पति का फोन आया। उसने बताया कि आपकी बेटी की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जब वह सरकारी अस्पताल पहुंचे तो उनकी बेटी की शव मुर्दा घर में पड़ा था। मृतक के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह रीति रिवाजों के अनुसार किया था। उन्होंने ससुराल परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसी कपड़े से उनकी बेटी का मुंह दबाकर उसे मार दिया। 

 

यह भी पढ़ेंः भाजपा और सहयोगी दलों में सीटों को लेकर चर्चा, इस दिन हो सकता है ऐलान

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक लड़की के पिता के बयानों के आधार पर कार्यवाही करनी शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के पति मंगल और सास रेखा रानी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट मेडीकल कॉलेज में भेज दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!