फरीदकोट में दिव्यांग विवाहिता की गला रेतकर ह+त्या, इलाके में फैली सनसनी

Edited By Vatika,Updated: 13 Jul, 2026 04:57 PM

murder in faridkot

शहर के मोहल्ला जानियां में सोमवार दोपहर एक दिव्यांग विवाहिता की घर में घुसकर धारदार

फरीदकोट (राजन):  शहर के मोहल्ला जानियां में सोमवार दोपहर एक दिव्यांग विवाहिता की घर में घुसकर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी, फोरेंसिक टीम और अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए तथा जांच शुरू कर दी।

पति ड्यूटी पर और दोनों बच्चे थे स्कूल
मृतका की पहचान नीतू के रूप में हुई है, जो दिव्यांग थी और गृहिणी थी। उसका पति प्रदीप कुमार भी दिव्यांग है तथा सरकारी स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय नीतू घर में अकेली थी, जबकि उसका पति ड्यूटी पर गया हुआ था और दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। प्रदीप कुमार ने बताया कि जब वह दोपहर को ड्यूटी से घर लौटा तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोस की एक महिला की मदद से दरवाजा खुलवाया गया। अंदर बेडरूम में नीतू का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे और कमरे में चारों ओर खून फैला हुआ था।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
प्रदीप कुमार ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी और न ही घर में ऐसी कोई कीमती वस्तु थी, जिसके लिए इस तरह की वारदात को अंजाम दिया जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनकी पत्नी की इतनी बेरहमी से हत्या क्यों की गई। डीएसपी त्रिलोचन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार वारदात दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच हुई है। पुलिस की विभिन्न टीमें जांच में जुटी हुई हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!