पिता-पुत्र ने मिलकर युवक का किया क/त्ल, वजह जान रह जाएंगे दंग

Edited By Kalash,Updated: 11 Jul, 2026 03:54 PM

father son killed men

थाना अर्बन एस्टेट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव चोरा में एक 38 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर युवती का पीछा करने के संदेह में धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई।

पटियाला (बलजिन्द्र): थाना अर्बन एस्टेट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव चोरा में एक 38 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर युवती का पीछा करने के संदेह में धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। थाना अर्बन एस्टेट के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह गिल ने बताया कि मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह उर्फ बली (38), निवासी गांव चोरा के रूप में हुई है। इस मामले में परमजीत सिंह (60 वर्ष), गुरिंदर सिंह (23 वर्ष) तथा एक युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर परमजीत सिंह और गुरिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों को संदेह था कि बलजिंदर सिंह उनकी बेटी, जो एक पी.वी.आर. में कार्यरत है, का पीछा करता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था। पुलिस के अनुसार, उसे पहले भी समझाया गया था, लेकिन कथित रूप से उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं। इसी के चलते आरोपियों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं फिलहाल मामले की जांच मामले की जांच जारी है। इंस्पेक्टर गिल ने बताया कि इस मामले में जो भी नए तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!