हादसे के बाद इंसानियत शर्मसार! ICU में जिंदगी की जंग लड़ रहा व्यक्ति, उधर मौके पर ... हैरान करेगा मामला

Edited By Urmila,Updated: 19 Jul, 2026 09:32 AM

horrific road accident

महानगर के ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन फ्लाइओवर पर कानून व्यवस्था और इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक बेहद हैरान करने वाला दोहरा मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): महानगर के ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन फ्लाइओवर पर कानून व्यवस्था और इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक बेहद हैरान करने वाला दोहरा मामला सामने आया है। यहां एक सोची-समझी लापरवाही के तहत रफ्तार के किसी अज्ञात सौदागर ने फैक्ट्री से घर लौट रहे एक एक्टिवा सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार कर मौत के मुंह में धकेल दिया। पीड़ित जब अपोलो अस्पताल में वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहा था, तभी पीछे से किसी शातिर चोर ने एक्सीडेंट स्पॉट पर पड़ी पीड़ित की एक्टिवा पर भी हाथ साफ कर दिया। इस दोहरी मार से पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक और अज्ञात चोर के खिलाफ मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए अपने बयानों में पीड़ित के भाई ने जगदीश ने बताया कि उसका 44 वर्षीय भाई प्रवीन गुप्ता एक फैक्ट्री में काम करता है। बीती 1 जुलाई की शाम करीब 6:00 बजे प्रवीन गुप्ता हमेशा की तरह अपनी फैक्ट्री से छुट्टी करके अपनी एक्टिवा पर सवार होकर घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन के पास बने मुख्य फ्लाइओवर के ऊपर पहुंचा, तो घंटा घर या दूसरी साइड से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार और बेकाबू वाहन के चालक ने लापरवाही की सारी हदें पार करते हुए प्रवीन की एक्टिवा को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। अज्ञात गाड़ी की टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रवीन गुप्ता एक्टिवा समेत सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। खून से लथपथ हालत में प्रवीन को तुरंत राहगीरों और परिजनों की मदद से अपोलो अस्पताल, दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक प्रवीन गुप्ता की हालत गंभीर बनी हुई है और वे आईसीयू (ICU) में जेरे-इलाज हैं।

इस वारदात में सबसे हैरान करने वाला मोड़ तब आया, जब प्रवीन गुप्ता को अस्पताल में स्थिर करने के बाद उनका भाई और परिवार के अन्य सदस्य एक्सीडेंट वाली जगह पर वापस पहुंचे। परिजनों का सोचना था कि वे सड़क पर पड़ी क्षतिग्रस्त एक्टिवा को उठाकर थाने ले जाएंगे। लेकिन, जैसे ही वे ढंडारी कलां फ्लाइओवर पर पहुंचे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। एक्सीडेंट वाली जगह से प्रवीन की एक्टिवा गायब थी। आस-पास पूछताछ करने पर पता चला कि जब परिवार घायल को बचाने में व्यस्त था, तभी मौके का फायदा उठाकर कोई अज्ञात शातिर चोर दुर्घटनाग्रस्त एक्टिवा को सरेआम चोरी करके फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि कि ढंडारी कलां फ्लाइओवर और रेलवे स्टेशन के आस-पास लगे सभी सरकारी व निजी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और एक्टिवा चुराने वाले चोर, दोनों का जल्द पता चल सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!