दिल दहला देने वाला हादसा, पत्नी की आंखों के सामने पति ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

Edited By Urmila,Updated: 19 Jul, 2026 09:25 AM

a heart wrenching accident

महानगर के मेन रोड पर सुबह-सुबह रोंगटे खड़े कर देने वाला एक दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा सामने आया है।

लुधियाना (राज): महानगर के मेन रोड पर सुबह-सुबह रोंगटे खड़े कर देने वाला एक दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां घंटा घर साइड से आ रहे एक तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए गलत दिशा से आकर एक साइकिल सवार व्यक्ति को बेरहमी से कुचल दिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि पीड़ित की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। क्रूरता की पराकाष्ठा यह थी कि यह पूरी खौफनाक वारदात मृतक की पत्नी की आंखों के ठीक सामने घटित हुई, जो अपने पति को काम पर जाते हुए देख रही थी। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को बीच सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। थाना दरेसी पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से मौत का शिकार बनाने की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए अपने बयानों में महिला ने बताया कि उसका पति पाली राम मजदूरी करता था। वह खुद भी पिछले कुछ दिनों से अपने पति के पास लुधियाना आई हुई थी। गत दिन 18 जुलाई  की सुबह करीब 7:00 बजे पाली राम हमेशा की तरह अपने काम पर जाने के लिए घर से निकला था। उसकी पत्नी भी उसे छोड़ने के लिए मेन रोड तक आई थी। पाली राम अपनी पत्नी को मेन रोड पर छोड़कर अपनी साइकिल पर सवार होकर आगे बढ़ा ही था कि पलक झपकते ही वहां मौत बनकर एक ट्रक आ गया। पत्नी ने बताया कि जैसे ही उसके पति पाली राम ने साइकिल आगे बढ़ाई, तभी घंटा घर की तरफ से बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाता हुआ एक भारी-भरकम ट्रक गलत दिशा से सरेआम बीच सड़क पर आ गया। इससे पहले कि पाली राम अपनी साइकिल को संभाल पाता या किनारे कर पाता, बेकाबू ट्रक के शातिर चालक ने उसे सामने से एक जोरदार और सीधी फेट  मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पाली राम साइकिल समेत ट्रक के टायरों के नीचे आ गया। उसकी आंखों के सामने पति की मौत हो गई जबकि चालक ने ट्रक रोकने की बजाए मौके से फरार हो गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!