Punjab : विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पति समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Jul, 2026 06:26 PM

punjab married woman commits suicide by hanging

शहर की गोपाल कॉलोनी में रहने वाली एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पटियाला (बलजिन्द्र) : शहर की गोपाल कॉलोनी में रहने वाली एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें राहुल पुत्र मोहन लाल, मन्ना देवी पत्नी मोहन लाल और अनु पुत्री स्वर्गीय मोहन लाल, निवासी गोपाल कॉलोनी, पटियाला शामिल हैं। इस संबंध में स्टेशन रोड, शांति नगर, दुर्गा देवी मंदिर के पास, कलवा ईस्ट, जिला ठाणे (मुंबई) निवासी राकेश गुप्ता पुत्र हरिमोहन गुप्ता ने शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी बहन सुनीता का विवाह वर्ष 2023 में राहुल के साथ हुआ था। सुनीता अपने पति राहुल, सास मन्ना देवी और ननद अनु के साथ रहती थी। शिकायत के अनुसार सास और ननद राहुल को उसकी बहन के खिलाफ भड़काती रहती थीं तथा उसके साथ आए दिन झगड़ा करती थीं।

16 जुलाई को उसकी बहन ने फोन कर बताया कि वह ससुराल पक्ष से परेशान होकर आत्महत्या करने जा रही है। इसके बाद 17 जुलाई को उसके जीजा राहुल ने फोन कर बताया कि सुनीता ने फंदा लगा लिया है और सरकारी राजिंदरा अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी बहन ने उक्त लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!