शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों सावधान! अदालत ने सुनाई ऐसी सजा, जिसे देखकर हर कोई रह गया हैरान

Edited By Vatika,Updated: 09 Jul, 2026 03:12 PM

drunk drivers beware

शराब पीकर गाड़ी चलाने और पुलिस नाके पर हंगामा करने वाले दो युवकों को अदालत ने ऐसी

चंडीगढ़ : शराब पीकर गाड़ी चलाने और पुलिस नाके पर हंगामा करने वाले दो युवकों को अदालत ने ऐसी अनोखी सजा सुनाई, जो दूसरों के लिए भी नसीहत बन गई। दोनों युवक सेक्टर-16 स्थित मटका चौक पर हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को "शराब पीकर गाड़ी न चलाएं" का संदेश देते नजर आए। समराला निवासी लवजोत सिंह और गगनदीप सिंह को जिला अदालत ने चार दिनों तक रोजाना मटका चौक पर खड़े होकर लोगों को ट्रैफिक नियमों और नशे में वाहन चलाने के खतरों के प्रति जागरूक करने का आदेश दिया है।

पुलिस नाके पर की थी बहस और बदसलूकी
जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात दोनों युवक फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर सेक्टर-34/35 डिवाइडिंग रोड पर पहुंचे। नाकाबंदी के दौरान जब पुलिस ने उन्हें रोका तो वे शराब के नशे में थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बहस, बदसलूकी और काफी देर तक हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनकी फॉर्च्यूनर कार भी जब्त कर ली।

अदालत ने सुनाई अनोखी सजा
अगले दिन दोनों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने उनके व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए दोनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और उनके ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित करने के आदेश दिए। इसके साथ ही अदालत ने सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से दोनों युवकों को चार दिनों तक सेक्टर-16 के मटका चौक पर तख्तियां पकड़कर लोगों को शराब पीकर वाहन न चलाने का संदेश देने का निर्देश भी दिया।

व्यस्त मटका चौक पर दोनों युवकों को तख्तियां लेकर खड़ा देखकर राहगीर भी रुककर उन्हें देखते रहे। इस अनोखी सजा का उद्देश्य केवल दोषियों को सबक सिखाना नहीं, बल्कि आम लोगों को यह संदेश देना भी है कि शराब पीकर वाहन चलाना न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि यह अपनी और दूसरों की जान को भी गंभीर खतरे में डालता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!