यात्रियों के लिए अहम खबर, रेलवे ने शुरु की यह स्पेशल ट्रेन

Edited By Kalash,Updated: 14 Apr, 2022 10:41 AM

important news for passengers railways started this special train

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बुधवार को कहा कि रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अमृतसर तथा न्यू जलपाईगुड़ी के बीच रेलगाड़ी संख्या

जैतो/अमृतसर (पराशर, जशन): उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बुधवार को कहा कि रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अमृतसर तथा न्यू जलपाईगुड़ी के बीच रेलगाड़ी संख्या 04653/04654 साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया है जिसके मुताबिक रेलगाड़ी संख्या 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल रेलगाड़ी प्रत्येक बुधवार को अमृतसर से सुबह 8.40 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सायं 5.45 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें : अहम खबरः PSEB टर्म-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें Download

वापसी में 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल रेलगाड़ी प्रत्येक शुक्रवार को न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह 7.00 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सायं 04.20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इसके अलावा रेलवे द्वारा गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर के बीच स्पैशल रेलगाड़ी का संचालन किया जाएगा।  रेलगाड़ी संख्या 05005 व 05006 गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर साप्ताहिक मेल एक्सप्रेस स्पेशल होगी। ट्रेन संख्या 05005 गोरखपुर-अमृतसर साप्ताहिक मेल एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी 15 अप्रैल से 24 जून तक हर शुक्रवार दोपहर 02.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन संख्या 05006 के साथ 16 अप्रैल से 25 जून तक हर शनिवार 12.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!