Edited By Kamini,Updated: 29 Dec, 2022 03:27 PM

पंजाब के टोला प्लाजा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।
पंजाब डेस्क: पंजाब के टोला प्लाजा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने 5 जनवरी तक सभी टोल दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बंद करने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि यह फैसला किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी की मांग पत्र की सहमति पर लिया गया है।
बता दें पंजाब के 18 टोल 15 जनवरी तक पहले ही किसान-मजदूर संर्घष कमेटी द्वारा फ्री किए गए हैं। भाकियू एकता उगराहां के प्रदेश सैक्रेटरी शिंगरा सिंह का कहना है कि पंजाब की मान सरकार भी पिछली सरकारों की तरह कार्पोरेट घरानों के की तरफ हो गई है जिसका उदाहरण जीरा फैक्टरी में देखने को मिल रहा है। संघर्ष कमेटी जिन मांगो के लिए लड़ रही है उन पर सहमति करते हुए सभी टोल फ्री किए गए हैं।
ये है किसानों की मांग
किसान संगठन राज्य सरकार से कृषि ऋण माफ करने, फसलों के लाभकारी मूल्य और फसलों को नुकसान के मुआवजे सहित अन्य विभिन्न मांगों को पूरा किए जाने की मांग कर रहा है।
पहले ये 18 टोल प्लाजा किए गए बंद
- होशियारपुर: मुकेरियां, चिलांग, चब्बेवाल, मानसर और गड़दीवाला
- फिरोजपुर: गिदड़पिंडी और फिरोजशाह
- अमृतसर: कत्थूनंगल, मानांवाला और अटारी
- फाजिल्का: थे कलंदर और मामोजाए
- जालंधर: चकबाहमणियां
- पठानकोट: दीनानगर
- कपूरथला: ढिलवां
- मोगा: बाघापुराणा
- तरनतारन: उसमा, मनण
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here