Punjab: लाखों खर्च कर विदेश भेजी पत्नी के दूसरी महिला के साथ रिलेशन, फोटो- Video देख पति के उड़े होश

Edited By Kamini,Updated: 24 Oct, 2026 06:21 PM

husband made serious allegations against his wife

पंजाब के अमृतसर जिले से विदेश भेजी पत्नी को लेकर पति ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब डेस्क: पंजाब के अमृतसर जिले से विदेश भेजी पत्नी को लेकर पति ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर के छीना गांव के रहने वाले गुरजीत सिंह ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरजीत का दावा है कि उन्होंने अपनी पत्नी हरप्रीत कौर को पढ़ाने और न्यूजीलैंड भेजने पर करीब 25 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उन्हें पत्नी के दूसरी महिला के साथ संबंधों के बारे में पता चला। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और पत्नी ने कथित तौर पर उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।

2017 में हुई थी अरेंज मैरिज

गुरजीत सिंह ने एक सोशल मीडिया चैनल को दिए बयान में बताया कि उनकी शादी हरप्रीत कौर के साथ 22 अप्रैल 2017 को हुई थी। यह अरेंज मैरिज थी। उन्होंने बताया कि वह शादी से पहले करीब 8 साल तक इंग्लैंड में रह चुके थे। उनके अनुसार, शादी के बाद पत्नी और उसके परिवार की इच्छा विदेश जाने की थी। इसके लिए उन्होंने हरप्रीत को बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई करवाई और न्यूजीलैंड भेजने पर करीब 25 लाख रुपये खर्च किए।

न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद हुआ विवाद

गुरजीत के मुताबिक, हरप्रीत वर्ष 2023 में न्यूजीलैंड चली गई थीं, जबकि वह खुद करीब 3 महीने बाद अगस्त 2023 में वहां पहुंचे। उनका आरोप है कि वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी शिवानी नाम की एक महिला के साथ संबंध में थी। गुरजीत का दावा है कि उन्होंने दोनों के संबंधों से जुड़ी कुछ निजी तस्वीरें और वीडियो देखे थे, जिसके बाद उनके बीच विवाद हो गया।

पुलिस केस के बाद भारत लौटे पति

गुरजीत सिंह ने आरोप लगाया कि विवाद के बाद उनकी पत्नी ने उन पर थप्पड़ मारने और चाकू से डराने के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन अगले दिन जमानत मिल गई थी। उनके अनुसार, बाद में अदालत के आदेश के बाद वह भारत लौट आए। फिलहाल, ये सभी आरोप गुरजीत सिंह की ओर से सामने आए हैं। मामले में पत्नी हरप्रीत कौर का पक्ष और संबंधित पुलिस का आधिकारिक बयान उपलब्ध नहीं है। इसलिए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!