मामूली झगड़े में दरिंदगी की हदें पार कर गया पति, पत्नी को ऐसे दी दर्दनाक मौत

Edited By Kalash,Updated: 16 May, 2022 06:20 PM

husband killed wife

समराला के पास के गांव ललौड़ी कलां में पति-पत्नी की आपसी लड़ाई में पति द्वारा अपनी पत्नी से की गई मारपीट दौरान घायल हुई पत्नी की अस्पताल में मौत हो गई है

समराला (गर्ग, बंगड़): समराला के पास के गांव ललौड़ी कलां में पति-पत्नी की आपसी लड़ाई में पति द्वारा अपनी पत्नी से की गई मारपीट दौरान घायल हुई पत्नी की अस्पताल में मौत हो गई है। घटना के बाद आरोपी पति फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जसवीर कौर (45) का करीब 24 वर्ष पहले गांव ललौडी कलां निवासी जगतार सिंह के साथ विवाह हुआ था। मृतक महिला के पिता चरन सिंह ने बताया कि 13 मई को उसकी बेटी और दामाद के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। इस दौरान उसके दामाद जगतार सिंह ने अपनी पत्नी के गले में चुन्नी डाल कर उसे जमीन पर फैंक लिया और उसकी बहुत ही बेरहमी के साथ भारी मारपीट की। मौके पर जैसे ही गांव के लोग इकट्ठा हुए तो जगतार सिंह अधमरी हालत में अपनी पत्नी को छोड़ मौके से फरार हो गया।

पति की दरिंदगी का शिकार हुई जसवीर कौर को गंभीर हालत में पहले सरकारी अस्पताल लेजाया गया, पर हालत ज्यादा खराब होने पर परिवार वाले बाद में उसे दोराहा के प्राईवेट अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। समराला पुलिस ने कथित आरोपी जगतार सिंह के खिलाफ अलग -अलग धारओं के अधीन केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!