हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रकों की भिड़ंत से मची अफरा-तफरी, आग लगने से मची भगदड़

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Jun, 2025 07:23 PM

horrible accident on highway collision of trucks caused chaos

मक्खू के नजदीक मोगा-अमृतसर रोड पर शनिवार की सुबह शमशानघाट के पास वाले मौड़ पर रोज गार्डन पैलेस के नजदीक दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की हुई टक्कर में ट्रक चालक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। मालूम हो यह घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है।

जीरा (गुरमेल सेखवां): मक्खू के नजदीक मोगा-अमृतसर रोड पर शनिवार की सुबह शमशानघाट के पास वाले मौड़ पर रोज गार्डन पैलेस के नजदीक दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की हुई टक्कर में ट्रक चालक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। मालूम हो यह घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। 

जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ नंबर का ट्रक नंबर सीजी-07एएक्स-1603 अमृतसर की दिशा से आ रहा था और दूसरा ट्रक हरियाणा नंबर एचआर-84-9147 की ओर आ रहा था और जैसे ही दोनों ट्रक रोड गार्डन पैलेस के नजदीक पहुंचे तो उनमें आमने-सामने की टक्कर ह गई। जिसमें एक ट्रक के केबिन को अचानक आग लग गई और ट्रक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसकी एक टांग कट कई है। इस घटना के पश्चात घायल ड्राईवरों को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रकों को कब्जे में लेकर अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!