फिरोजपुर में गुंडागर्दी का नंगा नाच, घर में दाखिल होकर किया हमला

Edited By Kalash,Updated: 13 Jan, 2022 01:50 PM

hooliganism in firozpur attacked by entering the house

पंजाब में हो रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक तरफ तो सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वही दूसरी तरफ लगातार गुंडागर्दी की तस्वीरों सामने आ रही

फिरोजपुर (सनी चोपड़ा): पंजाब में हो रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक तरफ तो सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वही दूसरी तरफ लगातार गुंडागर्दी की तस्वीरों सामने आ रही हैं। ताजा मामला फिरोजपुर के गांव कुतबदीन वाला से सामने आया है, जहां गांव के ही लोगों ने एक व्यक्ति ने घर पर हथियारों के साथ हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की तरफ से इस मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः बड़ा सवाल: 20 सालों में भाजपा पंजाब में क्यों नहीं दिखा पाई 'हाई जोश'

इस संबंधी जानकारी देते हुए घर के मालिक मलकीत सिंह ने बताया कि वह किसी काम के लिए बाहर गए हुए थे। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोग अपने साथ 15 से 20 लोग ले आए। हथियारों के साथ लेस उक्त व्यक्तियों ने उनके घर पर हमला कर दिया, जिस दौरान उसका बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया। मारपीट करने के बाद हमलावरों की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गई। 

यह भी पढ़ेंः  जनता तय करेगी ‘आप’ का CM चेहरा, केजरीवाल ने जारी किया मोबाइल नंबर

पीडित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि घर में दाखिल होकर गुंडागर्दी करने वाले लोगों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए, क्योंकि उन्हें जान का खतरा है। दूसरी तरफ घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने पीडित परिवार के बयानों को दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना की सी.सी.टी.वी फुटेज भी हासिल कर ली है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।      

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!