हनी ट्रैप मामला: ISI को भेजी जानकारी के डैमेज कंट्रोल में जुटी भारतीय सेना

Edited By Sunita sarangal,Updated: 27 Oct, 2021 10:45 AM

honey trap case indian army engaged in damage control

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आई.एस.आई. की महिला अधिकारी सादरा खान के हनी ट्रैप में फंसे कुनाल कुमार बारियां की तरफ से पाकिस्तान भेजी गई गुप्त जानकारी को ले कर भारतीय सेना अब इसके डैमेज कंट्रोल में लग गई है। कुनाल सेना की हर मूवमैंट के साथ-साथ कई ब्लू...

अंमृतसर (संजीव): पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आई.एस.आई. की महिला अधिकारी सादरा खान के हनी ट्रैप में फंसे कुनाल कुमार बारियां की तरफ से पाकिस्तान भेजी गई गुप्त जानकारी को ले कर भारतीय सेना अब इसके डैमेज कंट्रोल में लग गई है। कुनाल सेना की हर मूवमैंट के साथ-साथ कई ब्लू प्रिंट तक आई.एस.आई. को भेज चुके हैं। यदि सुरक्षा एजेंसियों से कुछ और देरी हो जाती तो कुनाल अब सेना के कुछ ऐसे राज भेजने वाला था, जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते थे।

स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल की चौकसी ने आई.एस.आई. की महिला अधिकारी सादरा खान के कई मंसूबों पर विराम लगाया है। 4 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे कुनाल से एस.एस.ओ.सी. ही नहीं बल्कि देश की कई सुरक्षा एजेंसियां अपने-अपने तरीकों के साथ जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, करोड़ो की टैक्स चोरी को पकड़ा

भारतीय सेना की मूवमेंट पर रखता था नजर: 
आई.एस.आई. एजेंट सादरा खान के कहने पर फिरोजपुर कैंट में होने वाली फौज की हर मूवमेंट पर नजर ही नहीं रखता थी, बल्कि उनकी फोटो भी पाकिस्तान भेज रहा था। बीते दो साल से लगातार कुनाल सोशल मीडिया पर हर जानकारी सादरा के साथ शेयर कर रहा था।

यह भी पढ़ें: शिरोमणि अकाली दल इस दिन निकालेगा रोड शो, पढ़ें पूरी खबर

डाटा रिकवर करने में लगा साईबर सैल:
कुनाल चुस्त होने साथ-साथ आई.टी. की बहुत जानकारी रखता था, जिस कारण वह जो भी डाटा सोशल मीडिया के द्वारा पाकिस्तान भेज रहा था, उसे कंप्यूटर से डिलीट भी कर देता था। इसे लेकर अब साईबर सैल कुनाल की तरफ से पाकिस्तान भेजे गए हरेक डाटा को रिकवर करने में लगा हुआ है। बेशक अभी तक साईबर सैल के हाथ हर जानकारी नहीं लग सकी पर बहुत जल्दी पिछले दो साल में कुनाल की तरफ से गई हर मूवमेंट को ट्रेस कर लिया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!