Edited By Urmila,Updated: 15 Jul, 2026 01:37 PM

पंजाब पुलिस ने राज्य में बॉर्डर पार से रची जा रही एक बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़ किया है।
अमृतसर : पंजाब पुलिस ने राज्य में बॉर्डर पार से रची जा रही एक बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अमृतसर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हैंड ग्रेनेड और ग्लॉक पिस्टल बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि यह आरोपी पाकिस्तानी एजेंसी ISI के संपर्क में था।
इस बारे में जानकारी शेयर करते हुए डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके बॉर्डर पार से आतंकी साजिश का भंडाफोड़ किया है। आरोपी के पास से एक हैंड ग्रेनेड, एक 9mm ग्लॉक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि उक्त आरोपी बॉर्डर पार ISI हैंडलर्स के संपर्क में था।
डी.जी.पी. ने आगे बताया कि आरोपी को पंजाब की शांति और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए पुलिस अदारों और पब्लिक जगहों को टारगेट करने के निर्देश दिए जा रहे थे। वह इंस्टाग्राम के जरिए लगातार ISI हैंडलर्स के संपर्क में था। इस मामले में अमृतसर कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इसमें शामिल दूसरे आरोपियों और हैंडलर्स की पहचान करने के लिए आगे की जांच चल रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here