Edited By Urmila,Updated: 24 Jul, 2026 03:50 PM

अबोहर के कालेज रोड पर आज दिन दिहाडे़ उस समय सनसनी फैल गई जब बाईक सवार युवकों ने एक फॉर्च्यूनर सवार लोगो पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
अबोहर (सुनील नागपाल) : अबोहर के कालेज रोड पर आज दिन दिहाडे़ उस समय सनसनी फैल गई जब बाईक सवार युवकों ने एक फॉर्च्यूनर सवार लोगो पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि इस घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ लेकिन लोगों में भय पाया जा रहा है वही सूचना मिलते ही अबोहर के डीएसपी हरीश कुमार व थाना नंबर दो की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास लोग से पूछताछ करने के साथ ही निकट की दुकानों पर कैमरों की मदद से जांच पड़ताल शुरु कर दी। इधर सूत्रों द्वारा बताया जाता है कि पुलिस को मौके पर 3 खाली राऊंड भी मिले हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी हरीश कुमार ने बताया कि आज दोपहर उन्हें सूचना मिली कि कालेज रोड पर फायरिंग की घटना सामने आई है जिस पर वे तुरंत मौके पर पहुंचें और जांच पड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि जांच पडताल में पता चला कि बहाववाला के रहने वाले खुशदीप सिंह व परविंदर सिंह दोनों फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर डीएवी कालेज की ओर से आ रहे थे तो कुछ अज्ञात युवकों ने उन पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। डीएसपी ने बताया कि उनकी पुलिस टीम मामले की गहनता से जांच पडताल कर रही है और आसपास लगे कैमरों को खंगाला जा रहा है शीघ्र ही आरोपियों का पता लगाकर उनको काबू कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंनें कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व को माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here