Goodbye... दोस्तों को मैसेज भेज MBBS स्टूडेंट 6वीं मंजिल से लगाई छलांग

Edited By Kamini,Updated: 22 Jul, 2026 05:09 PM

mbbs student jumps from 6th floor

एक MBBS फोर्थ ईयर के छात्र द्वारा खौफनाक कदम उठाने का मामला सामने आया है।

पंजाब डेस्क: एक MBBS फोर्थ ईयर के छात्र द्वारा खौफनाक कदम उठाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के गवर्नमेट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) में गत मंगलवार की रात को छात्र ने 6वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक छात्र की पहचान करण सिंह संधू (23) निवासी सेक्टर-32 के रूप में हुई है। उसके माता-पिता दोनों ही डाक्टर हैं जोकि डेंटल क्लीनिक चलाते हैं।

छात्र द्वारा इस खौफनाक कदम को उठाने से पहले अपने सभी दोस्तों को एक-एक करके 'गुडबाय' का मैसेज भेजा था। बताया जा रहा है कि, जैसे ही दोस्तों को गुडबाय का मैसेज आया तो सभी ने फोन किए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और छात्र ने सुसाइड कर चुका था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद छात्र का शव परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस छात्र की मौत के पीछे का कारणों की जांच जुटाने में लगी है। पुलिस टीम छात्र की कॉल डिटेल, मोबाइल फोन, मैसेज और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है।

परिवार वालों का कहना है कि, करण घर से लाइब्रेरी जाने का कहकर निकला था। वह घर से 7 बजे निकाल था और कहा था कि रात करीब 9 बजे तक आएगा। इसके बाद वह सीधा अस्पताल में पहुंचा और  रात करीब 8:20 बजे के करीब 6वीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि, करण कुछ समय से मानसिक तनाव या मेडिकल पढ़ाई के दबाव में था। फिलहाल सुसाइड के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!