विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, गुरदासपुर पुलिस ने दर्ज किए 2 मामले

Edited By Vatika,Updated: 24 Jul, 2026 12:21 PM

gurdaspur fraud news

विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में गुरदासपुर पुलिस ने अलग-अलग

गुरदासपुर(हरजिंदर सिंह गोराया): विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में गुरदासपुर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने शिकायतों की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

इटली भेजने का झांसा देकर 5.80 लाख की ठगी
पहले मामले में थाना दोरांगला पुलिस ने बिक्रमजीत सिंह निवासी गांव शाहपुर अफगाना की शिकायत पर कुलविंदर सिंह निवासी कलानौर तथा करतार सिंह और अवतार सिंह निवासी गांव भैणी खादर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे इटली भेजने का झांसा देकर 5.80 लाख रुपये की ठगी की।

UK भेजने के नाम पर ठगे 14.52 लाख रुपये 
वहीं, दूसरे मामले में थाना बहरामपुर पुलिस ने जांच के बाद हरमनजीत सिंह निवासी खालड़ा (जिला तरनतारन) और कोटे राजू निवासी हैदराबाद (तेलंगाना) के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों ने करण थापा को यूके भेजने के नाम पर 14.52 लाख रुपये ठग लिए। गुरदासपुर पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!