श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर हरिमन्दिर साहिब आए श्रद्धालुओं ने बताया अपने आपको खुशनसीब

Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Oct, 2021 03:10 PM

harimandir sahib on the occasion of prakash parv of sri guru ramdas ji

साहिब श्री गुरु रामदास जी के 487वें प्रकाश पर्व आज सच्चखंड श्री हरिमन्दिर साहिब में शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सहयोग से बहुत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

अमृतसर (सुमित): साहिब श्री गुरु रामदास जी के 487वें प्रकाश पर्व आज सच्चखंड श्री हरिमन्दिर साहिब में शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सहयोग से बहुत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। प्रकाश पर्व के मौके श्री हरिमन्दिर साहिब में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंच रहे हैं। 

इस मौके श्रद्धालुओं ने श्री हरिमन्दिर साहिब के पवित्र सरोवर में स्नान किए और मन की शान्ति के लिए गुरु घर में अरदास की। इस मौके श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए अलौकिक ढंग से सजाया गया। सजाए गए अलौकिक शान शौकत में बहु -कीमती वस्तुएं, जिनमें हीरे, सोने -चाँदी आदि का सामान सोने के दरवाजे, चांदी, पांच तसले आदि शामिल किए गए हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

इसके अलावा महाराजा रणजीत सिंह का नौ लक्खा हार, सोने के छत्र, असली मोतियों की माला आदि सजाई गई है। श्रद्धालु इस अलौकिक नजारेके दर्शन कर अपने आपको बहुत खुशनसीब बता रहे हैं।

PunjabKesari

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!